Prem Kahani Mein – Movie Prem Kahani Song By Lata Mangeshkar,Kishore Kumar

एक कहानी
जब आती है रुत पे जवानी
तब बनती है प्रेम कहानी
प्रेम कहानी में
एक लड़का होता है
एक लड़की होती है
कभी दोनो हँसते हैं, कभी दोनो रोते हैं

प्रेम कहानी में
एक लड़का होता है
एक लड़की होती है
कभी दोनो हँसते हैं, कभी दोनो रोते हैं

इतनी सी छोटी सी होती है एक चिंगारी
जल जाती है, फुंक जाती है, जिस में दुनिया सारी
चाँदनी रातों में
रातों में
एक दीपक होता है
होता है
एक बाती होती है
कभी दोनो जलते हैं, कभी दोनो बुझते हैं
प्रेम कहानी में…

झूमके परबत पे रिमझिम जब आता है सावन
सावन में प्रेमी पागल हो जाते हैं साजन
इन बरसातों में
एक बादल होता है
एक बिजली होती है
कभी दोनो तरसते हैं, कभी दोनो बरसते हैं
प्रेम कहानी में…

साथ मिलन के नाम जुदाई का लिखा है ऐसा
ये जीवन भी खेल तमाशा है एक नाटक जैसा
जैसे नाटक में
हो राजा होता है
रानी होती है
कभी दोनो मिलते हैं, कभी दोनो बिछड़ते हैं
प्रेम कहानी में…

Advertising

Prem Kahani Mein Lyrics In Video


फिल्मः प्रेम कहानी (1975)
गायक/गायिकाः किशोर कुमार, लता मंगेशकर
संगीतकारः लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
गीतकारः आनंद बख्शी
कलाकारः शशि कपूर, राजेश खन्ना, मुमताज़