संता बंता का ज्ञानी जोक्स

संता:- मेरे पास चार ईंटें थीं। मैं हेलिकॉप्टर से जा रहा था, तो मैंने एक ईंट नीचे फेंक दी। अब मेरे पास कितनी ईंटें बचीं?बंता: तीन।

संता:- तीन स्टेप्स में बता – हाथी को फ्रिज में कैसे रखेंगे?बंता:- सबसे पहले फ्रिज खोलेंगे, फिर हाथी को उसमें रखेंगे और फिर फ्रिज बंद कर देंगे।

संता:- अब चार स्टेप्स में बता- हिरण को फ्रिज में कैसे रखेंगे? . बंता:- सबसे पहले फ्रिज खोलेंगे। उसमें से हाथी को बाहर निकालेंगे और फिर हिरण को अंदर रख देंगे। इसके बाद फ्रिज बंद कर देंगे।

संता:- आज जंगल में शेर का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहां एक को छोड़ कर बाकी सभी जानवर मौजूद हैं। बता कौन गैरमौजूद है?  बंता:- हिरण। क्योंकि वह फ्रिज में बंद है।

संता:- बता, एक बूढ़ी औरत मगरमच्छों के तालाब को कैसे पार करेगी? बंता:- बड़ी आसानी से। सारे मगरमच्छ तो शेर के जन्मदिन की पार्टी में गए हुए हैं!

Advertising

संता:- आखिरी सवाल। वह बूढी औरत तालाब पार करते हुए मर गई। ऐसा कैसे हुआ? बंता:- तालाब में फिसल गई होगी… संता:- अबे गधे, उसके सिर पर ईंट गिर गई थी, जो मैंने हेलिकॉप्टर से नीचे फेंक दी थी…